On behalf of Community Radio 91.2 FM, Jhunjhunu—"Jhunjhunu Ki Awaaz"—we are sharing this news with you regarding a refresher course for vehicle drivers held in Churu. Vehicle drivers fulfill their responsibilities much like the role of Lord Krishna as a charioteer; over 600 drivers have been trained.
हम कम्युनिटी रेडियो 91.2 FM, झुंझुनू – “झुंझुनू की आवाज़” की ओर से चूरू में आयोजित वाहन चालकों के रिफ्रेशर कोर्स से संबंधित यह समाचार आपके साथ साझा कर रहे हैं। वाहन चालक श्रीकृष्ण के सारथी स्वरूप की तरह निभाते हैं जिम्मेदारी, 600 से अधिक चालक हुए प्रशिक्षित चूरू। वाहन चालक सैकड़ों लोगों और उनके आवश्यक सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनका प्रशिक्षित और यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना बेहद आवश्यक है। भारत सरकार द्वारा मोटर वाहन अधिनियम में किए गए बदलावों की जानकारी वाहन चालकों तक पहुंचाने में रिफ्रेशर कोर्स महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो रहे हैं। यह बात जिला पर्यावरण सुधार समिति के निदेशक राजेश अग्रवाल ने चूरू के अग्रसेन नगर स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित वाहन चालकों के रिफ्रेशर कोर्स के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वाहन चालक भगवान श्रीकृष्ण के सारथी स्वरूप की तरह जिम्मेदारी निभाते हैं। वे प्रतिदिन सड़कों पर सफर करते हुए आमजन और आवश्यक वस्तुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाते हैं। इसलिए उन्हें यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन कानून में हुए नवीनतम बदलावों की जानकारी होना आवश्यक है। संस्था की ओर से यह प्रशिक्षण 27 जुलाई से लगातार संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रतिदिन करीब 27 वाहन चालक हिस्सा ले रहे हैं। अब तक 600 से अधिक वाहन चालक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इनमें झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और सीकर जिलों के वाहन चालक शामिल हैं। प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षक प्यारेलाल सेन एवं एमआईएस ऑपरेटर समीर खान द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के साथ ही प्रशिक्षणार्थियों का ₹5 लाख तक का निशुल्क बीमा भी किया जा रहा है। डिजिटल इंडिया के माध्यम से प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। संस्था के अनुसार यह प्रमाण पत्र नौ देशों में मान्य है तथा इसे कक्षा 12वीं के समकक्ष भी माना जाता है। प्रशिक्षण केंद्र का अब तक चूरू के जिला परिवहन अधिकारी नरेश बसवाले, रोडवेज डिपो के प्रबंध निदेशक तथा परिवहन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है। अधिकारियों ने प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते हुए वाहन चालकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली। इस समाचार से संबंधित ऑडियो न्यूज़ तथा कार्यक्रम की संक्षिप्त वीडियो क्लिप इस ईमेल के साथ संलग्न की जा रही हैं। कार्यक्रम की फोटोग्राफ उपलब्ध नहीं होने के कारण ऑडियो एवं वीडियो क्लिप संदर्भ हेतु भेजी जा रही हैं। आपसे निवेदन है कि कृपया समाचार की समीक्षा कर इसे AirMedia News Portal पर प्रकाशित/फीचर करने पर विचार करें। कम्युनिटी रेडियो की स्थानीय गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों को व्यापक मंच प्रदान करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
For news tips, coverage requests, or media enquiries, email us at airmedianews@gmail.com.
